सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत को आज फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। उनको ईडी दफ्तर में 11 बजे पहुँचने को कहा गया है।
राजपूत 14 जून को उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे। 28 वर्षीय चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर राजपूत (34) को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है।
अधिकारी ने बताया कि बुधवार को रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सुबह करीब साढ़े दस बजे एक कार से उपनगरीय कालीना स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह पहुंचे, जहां केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ठहरी हुई है। उनकी कार के साथ पुलिस की भी एक गाड़ी थी। उन्होंने बताया कि रिया के पिता से करीब दस घंटे तक पूछताछ हुयी।


Download Android App
Download iOS App



