इलाहाबाद हाई कोर्ट के द्वारा डॉक्टर कफील खान को रिहाई का आदेश दिए जाने के बाद मथुरा जेल से मंगलवार की आधी रात को डॉ कफील खान मथुरा जेल से रिहा हुए। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कफील से बुधवार को बात की और उनका हाल जाना।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि वाड्रा ने कफील से फोन पर बातचीत की और उनका हाल जाना। प्रियंका नेकफील से उनके परिवार का भी हालचाल लिया और उनसे सहानुभूति व्यक्त की,हालांकि इस बातचीत का विस्तृत ब्योरा नहीं मिला है।
इससे पहले वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया था ‘‘ आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने डॉ। कफील खान के ऊपर से रासुका हटाकर तत्काल उनकी रिहाई का आदेश दिया। आशा है कि यूपी सरकार डॉ। कफील खान को बिना विद्वेष के अविलंब रिहा करेगी।
कफील खान की रिहाई के प्रयास में लगे तमाम न्याय पसंद लोगों और यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद। ’’ गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कफील को मथुरा जेल से रिहा कर दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



