प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्सनल टि्वटर अकाउंट गुरुवार को हैक कर लिया गया है। इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने की। पीएम मोदी के ट्वीटर अकाउंट पर 25 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। हैकर ने ट्वीट के जरिये कोरोना वायरस रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की। हालांकि तुरंत बाद में बोगस ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए।

प्रधानमंत्री के ट्विटर अकॉउंट पर एक मैसेज में लिखा गया है कि मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें।” मोदी यह अकॉउंट मई 2011 में बनाया गया था और यह उनका सबसे पुराना निजी ट्विटर अकॉउंट हैं।


Download Android App
Download iOS App



