नई दिल्ली: रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल तथा 15वें वित्त आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन एन के सिंह ने केंद्र और राज्यों के बीच कर बंटवारे के मुद्दे पर विचार विमर्श किया। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि दोनों के बीच रिजर्व बैंक द्वारा तकनीकी और अन्य सहयोग पर चर्चा हुई। इससे आयोग अपने वृहद नियम और शर्तों को पूरा करने में सक्षम होगा।
बयान में कहा गया है कि रिजर्व बैंक के पास कुल विथ से संबंधित डेटा और तकनीकी विशेषज्ञता है। उसने आगे कहा कि केंद्रीय बैंक के राज्य वित्त विभाग के पास राज्यों के वित्त का व्यापक आंकड़ा है। सिंह ने कहा कि आयोग को रिजर्व बैंक के विश्लेषण और विषय ज्ञान का काफी लाभ मिलेगा। इस बैठक में 15वें वित्त आयोग के सचिव अरविंद मेहता भी मौजूद थे।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



