सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक ने मार्क जुकरबर्ग की निजी सुरक्षा पर पिछले साल करीब 2 करोड़ डॉलर खर्च किया है। यह रकम 2016 में खर्च किए रकम के चार गुना से ज्यादा है। सीएनईटी के रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के सिक्योरिटी एक्सचेंज कमिशन (एसईसी) में शुक्रवार को फाइलिंग के दौरान फेसबुक ने कहा कि कंपनी ने निजी विमान पर कुल 26 लाख डॉलर खर्च हुए हैं, जो पिछले साल खर्च हुए रकम से 15 लाख डॉलर ज्यादा हैं।
चार्टर कंपनियों को मिलने वाले विमान के इस खर्च में सवारी फीस, ईंधन, क्रू और कैटरिंग का खर्च भी शामिल है। फेसबुक पर डाटा चोरी और चुनाव में हस्तक्षेप करने के आरोप के बाद मार्क की सुरक्षा की रकम में बढ़ोत्तरी की गई है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, ‘हमारी कंपनी की पारदर्शिता की वजह से मुआवजा और संचालन समिति ने संस्थापक जुकरबर्ग के पद और उनके खतरे के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए ‘पूरी सुरक्षा योजना’ लागू की थी।


Download Android App
Download iOS App



