जकरबर्ग के Threads से डरकर Elon Musk ने लिया यू-टर्न! वापस लिया Twitter से जुड़ा ये बड़ा फैसला

Summary :

मार्क जकरबर्ग ने ट्विटर को चुनौती देने के लिए सोशल मीडिया पर अपना एक माइक्रोब्लॉगिंग ऐप ‘थ्रेड्स’ को लॉन्च कर दिया है। वहीं थ्रेड्स के मार्किट में आते ही ट्विटर ने ट्वीट्स तक पहुंचने के लिए लॉगिन ऑप्शन को चुपचाप हटा दिया है।

मार्क जकरबर्ग ने ट्विटर को चुनौती देने के लिए सोशल मीडिया पर अपना एक माइक्रोब्लॉगिंग ऐप ‘थ्रेड्स’ को लॉन्च कर दिया है।  वहीं थ्रेड्स के मार्किट में आते ही ट्विटर ने ट्वीट्स तक पहुंचने के लिए लॉगिन ऑप्शन को चुपचाप हटा दिया है। आपको बता दे इस फीचर के हटने से लोग परेशानी होने लगी थी लोग ट्विटर पर जाना छोड़ने लगे थे।
ब्राउज़िंग एक्सेस को प्रतिबंधित कर दिया था
ट्विटर अब उपयोगकर्ताओं को अकाउंट में लॉग इन किए बिना ट्वीट ब्राउज़ करने की अनुमति दे रहा है। कुछ दिन पहले, ट्विटर ने बिना अकाउंट वाले उपयोगकर्ताओं के लिए ब्राउज़िंग एक्सेस को प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन अब उसने उन बदलावों को वापस ले लिया है। टेकक्रंच के अनुसार, ट्वीट पूर्वावलोकन अब स्लैक और व्हाट्सएप में उपलब्ध हैं।
इंस्टाग्राम टीम द्वारा बनाया गया थ्रेड्स 
वहीं, थ्रेड्स अब 100 देशों में एंड्रॉइड और आईओएस पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। लॉन्च होने के महज दो घंटे के भीतर 20 लाख से अधिक लोगों ने इसे साइन-अप किया। मेटा ने बुधवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, थ्रेड्स एक नया ऐप है, जिसे टेक्स्ट अपडेट साझा करने और सार्वजनिक चर्चा में शामिल होने के लिए इंस्टाग्राम टीम द्वारा बनाया गया है।
सोशल नेटवर्किंग प्रोटोकॉल
आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का उपयोग करके लॉग इन करते हैं और 500 कैरेक्‍टर तक लंबे पोस्‍ट लिख सकते हैं। इसमें लिंक, पांच मिनट तक के वीडियो और फोटो भी अटैच कर सकते हैं। कंपनी इससे एक्टिविटीपब प्रोटोकॉल को जोड़ने की योजना बना रही है जो ओपन सोशल नेटवर्किंग प्रोटोकॉल है।

Desk Team