वॉशिंगटन : अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने नीतिगत बैठक में ब्याज दर को 25 आधार अंक यानी 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत से 1.75 प्रतिशत कर दिया है। हाल के महीनों में अमेरिका के आर्थिक परिदृश्य में आई मजबूती को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। फेडरल रिजर्व बोर्ड के चेयरमैन जेरोम पावेल ने कहा कि यह फैसला मौद्रिक नीति को वापस पटरी पर लाने के लिए चल रही प्रक्रिया में एक कदम है, जिसकी कोशिश पिछले कई सालों से चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में औसतन 2,40,000 रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। इस तेजी के आगे भी जारी रहने की जरूरत है ताकि नए लोग श्रमबल में शामिल हो सके।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर फरवरी में नीचे रहकर 4.1 प्रतिशत पर रही, जो कि सुधार के संकेत हैं। फेडरल को उम्मीद है कि नौकरियों के बाजार में आगे भी मजबूती बनी रहेगी। पावेल ने कहा कि वास्तव में, हाल के महीनों में आर्थिक परिदृश्य मजबूत हुआ है। कई कारकों ने इस परिदृश्य का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ब्याज दर बढ़ाने का निर्णय मौद्रिक नीति को वापस पटरी पर लाने की प्रक्रिया में एक और कदम है, क्योंकि आर्थिक विस्तार जारी है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



