नई दिल्ली : दुनिया की सबसे तेज रफ्तार गाड़ी बनाने वाली कंपनी फरारी ने अपनी सबसे ताकतवर गाड़ी भारत में लांच कर दी है। भारतीय बाजार में फरारी 812 सुपरफास्ट की कीमत 5.2 करोड़ रुपये रखी गई है। ब्रेंड न्यू फरारी वी12 जीटी ने सबसे पावरफूल एफ12 को रिप्लेस किया है। सिर्फ कीमत ही नही इस गाड़ी की रफ्तार भी चौंकाने वाली है। रफ्तार ऐसी कि पलक झपकते ही ये आपकी नज़रों से गायब हो जाए।
फरारी 812 सुपरफास्ट के वी12 इंजन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये महज 2.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को छू लेता है। इतना ही नहीं ये वी12 इंजन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 7.9 सेकेंड में छूने की काबिलियत रखता है। वी12 इंजन की टॉप स्पीड 340 किलोमीटर प्रति घंटा है। अगर ये गाड़ी अपनी पूरी स्पीड में चले तो दिल्ली से मुंबई की दूरी महज सवा चार घंटे में तय की जा सकती है। फरारी 812 सुपरफास्ट का डिजाइन कंपनी की पुरानी कारों जैसे ही हैं।
हालांकि इसके हेडलेंप्स में बदलाव कुछ बदलाव किए गए हैं। वैसे फरारी 812 सुपरफास्ट में एफ12 के मुकाबले काफी नए फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने 812 सुपरफास्ट में इलैक्ट्रॉनिक साइड स्लिप कंट्रोल दिया है जो कि ड्राइविंग में काफी मददगार है। वैसे भारत में फरारी सुपरफास्ट 812 का मुकाबला एस्टन मार्टिन डीबी 11 से होगा।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



