1 अप्रैल से इन बैंकों ने बदली अपनी FD की ब्याज दर, जानें कितना होगा फायदा

Summary :

Fixed Deposit: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया। यह लगातार सातवीं बार है जब RBI ने नीतिगत दरों (रेपो रेट) में कोई बदलाव नहीं किया है। मई 2022 के बाद से कुल 250 आधार अंकों की छह बार बढ़ोतरी के बाद उन्होंने पिछले साल अप्रैल में दरें बढ़ाना बंद कर दिया था। Highlights FD की ब्याज दरें बदली HDFC, ICICI और SBI भी शामिल 250 आधार अंकों की छह बार बढ़ोतरी इन बैंकों ने बदली ब्याज दरें बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ रुपए से कम डिपॉजिट्स के लिए…

Fixed Deposit
Fixed Deposit: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया। यह लगातार सातवीं बार है जब RBI ने नीतिगत दरों (रेपो रेट) में कोई बदलाव नहीं किया है। मई 2022 के बाद से कुल 250 आधार अंकों की छह बार बढ़ोतरी के बाद उन्होंने पिछले साल अप्रैल में दरें बढ़ाना बंद कर दिया था।

Highlights

  • FD की ब्याज दरें बदली
  • HDFC, ICICI और SBI भी शामिल
  • 250 आधार अंकों की छह बार बढ़ोतरी

इन बैंकों ने बदली ब्याज दरें

बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ रुपए से कम डिपॉजिट्स के लिए अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट्स को अपडेट किया है। इस अपडेट के बाद, बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के डिपॉसिट पीरियड के लिए 3 फीसदी से 7.25 फीसदी तक इंटरेट्स प्रदान कर रहा है। यह अपडेटेड इंटरेस्ट रेट्स इस महीने की शुरुआत यानि की 1 अप्रैल से लागू हैं।

नई दरें हुईं अपडेट

बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ रुपए से कम डिपॉजिट्स के लिए अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट्स को अपडेट किया है। इस अपडेट के बाद, बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के डिपॉसिट पीरियड के लिए 3 फीसदी से 7.25 फीसदी तक इंटरेट्स प्रदान कर रहा है। यह अपडेटेड इंटरेस्ट रेट्स इस महीने की शुरुआत यानि की 1 अप्रैल से लागू हैं।

बैंक सीनियर सिटीजन्स को 6 महीने और उससे अधिक की अवधि पर एक्स्ट्रा 50 बेसिक प्वॉइंट्स ऑफर कर रहा है. जबकि सुपर सीनियर सिटीजन्स को 65 बेसिक प्वॉइंट्स एक्स्ट्रा मिलते हैं। इसके अलावा 2 करोड़ से कम डिपॉजिट और 3 साल या उससे अधिक की अवधि के लिए बैंक सीनियर सिटीजन्स और सुपर सीनियर सिटीजन्स को 25 बेसिक प्वॉइंट्स एक्स्ट्रा प्रीमियर देता है।

Bank Of India

बैंक ऑफ इंडिया 7 दिनों से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली डिपॉजिट्स पर 3 फीसदी, 46 दिनों से 179 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली डिपॉजिट्स पर 4.50 फीसदी, 180 दिन से 269 दिन के बीच मैच्योर होने वाली डिपॉजिट्स पर 5.50 फीसदी और 270 दिन से 1 साल से कम अवधि के बीच मैच्योर होने वाली डिपॉजिट्स पर 5.75 फीसदी का इंटरेस्ट रेट ऑफर करता है।

State Bank OF India

भारतीय स्टेट बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर जनरल कस्टमर्स को 7 दिन से लेकर 10 साल के बीच मैच्योर होने वाली डिपॉजिट्स पर 3.5 फीसदी से लेकर 7 फीसदी का इंटरेस्ट रेट ऑफर करता है. जबकि इसी अवधि के लिए बैंक सीनियर सिटीजन्स को 4 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट दे रहा है। यह अपडेटेड रेट्स पिछले साल 27 दिसंबर से लागू हैं।

HDFC Bank

HDFC बैंक अपने जनरल कस्टमर्स को 7 दिन से लेकर 10 साल के बीच मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी के बीच इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन्स के लिए यह इंटरेस्ट रेट्स 3.5 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी तक हैं।

ICICI Bank

ICICI Bank भी 7 दिन से लेकर 10 साल के बीच मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपने जनरल कस्टमर्स को 3 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी के बीच इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।

जबकि इसी अवधि के लिए बैंक सीनियर सिटीजन्स को 3.5 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट दे रहा है। यह अपडेटेड रेट्स इस साल 17 फरवरी से लागू हैं।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan