नई दिल्ली : प्रमुख इकामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने भारत में मोबाइल फोन बाजार में कदम रखते हुए अपना बिलियन कैप्चर प्लस ब्रांड पेश किया। उल्लेखनीय है कि फ्लिपकार्ट के लिए स्मार्टफोन सबसे बड़े श्रेणी है जहां वह अमेरिकी कंपनी अमेजन से कड़ी प्रतिस्पर्धा में है। फ्लिपकार्ट ने कहा कि उसने मेड फोर इंडिया स्मार्टफोन के दो संस्करण बाजार में पेश किए हैं जो 15 नवंबर से बाजार में उपलब्ध होंगे। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है।
बिलियन फ्लिपकार्ट का निजी ब्रांड है जिसे उसने इसी साल शुरू में पेश किया। इसके तहत वह मिक्सर ग्राइंडर, इस्त्री, टीशर्ट व कुकवेयर बेचती है। बिलियन कैप्चर प्लस में 5.5 इंच का डिस्प्ले है। 3जीबी रैम व 32 जीबी मैमोरी वाले संस्करण की कीमत 10,999 रुपये व चार जीबी रैम व 64 जीबी मैमोरी वाले फोन की कीमत 12,999 रुपये है। भारत वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजारों में से एक है।


Download Android App
Download iOS App



