नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को बदलते समय के साथ उभरते मुद्दों को भी शामिल करना चाहिए, तभी वह अपनी तर्कसंगत छवि कायम रख पाएगा। उन्होंने कहा कि भारत कुछ सप्ताह में मिनी मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन कर रहा है, जिससे इस उद्देश्य को हासिल किया जा सके।
पिछले सप्ताह 11वीं डब्ल्यूटीओ वार्ता ब्यूनस आयर्स में टूट गई थी और इसमें किसी तरह की मंत्रिस्तरीय घोषणा या कोई उल्लेखनीय नतीजा हासिल नहीं हुआ। इस बैठक में अमेरिका सार्वजनिक खाद्य भंडारण के मुद्दे पर स्थायी समाधान की प्रतिबद्धता से पीछे हट गया। इससे भारत और अन्य विकासशील देशों को निराशा हुई। प्रभु ने कहा कि भारत में अगले कुछ सप्ताह में एक प्रमुख बैठक आयोजित करने जा रहा है।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



