मुंबई: घरेलू हवाई यात्रा की मांग नवंबर में पिछले साल के मुकाबले 17% बढ़ी है। इस अवधि करीब 1.05 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की। इसकी अहम वजह त्योहारी मौसम में मांग का बढ़ना और नए हवाई मार्गों का खुलना एवं नए विमानों का शुरु होना रही। विमानन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय के आज जारी मासिक आंकड़े के अनुसार इस साल नवंबर में घरेलू हवाई यात्रियों की कुल संख्या 1.048 करोड़ रही। पिछले साल इसी अवधि में 89.6 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की थी।
यह यात्रियों की संख्या में 16.99% की वृद्धि को इंगित करता है। विमानन बाजार में समय पर उड़ान परिचालन में शीर्ष पर रहने वाली कंपनी इंडिगो समीक्षावधि में दूसरे स्थान पर रही, जबकि उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी स्पाइसजेट इस मामले पर शीर्ष पर रही है जिसकी चार बड़े मेट्रो हवाईअड्डों पर 81.9% उड़ानों ने समय पर उड़ान भरी है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



