Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 667.38 अरब डॉलर के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है।
देश का फॉरेक्स रिजर्व में भारी इजाफा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 7.53 अरब डॉलर बढ़कर 674.91 अरब डॉलर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.47 अरब डॉलर घटकर 667.38 अरब डॉलर रह गया था। वहीं 18 जुलाई को यह 670.85 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा था।
RBI ने दी जानकारी
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, दो अगस्त को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 592.03 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।
गोल्ड रिजर्व
रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान गोल्ड रिजर्व का मूल्य 2.40 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 60.09 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक ने कहा कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) 4.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.16 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के पास भारत की आरक्षित जमा 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.62 अरब डॉलर हो गई।


Download Android App
Download iOS App



