इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी सीरीज में आज दो नये फोन गैलेक्सी जे7 मैक्स और जे7 प्रो पेश किये जिनकी कीमत क्रमश: 17,900 रुपये और 20,900 रुपये है।
कंपनी के मोबाइल कारोबार के निदेशक सुमित वालिया ने यहाँ इनकी लांङ्क्षचग के मौके पर कहा कि मिड रेंज में उसके सबसे ज्यादा बिकने वाले गैलेक्सी जे स्मार्टफोनों के दोनों नये उत्पादों में सैमसंग पे और सोशल कैमरा जैसे नये फीचर हैं। इन्हें काले और सुनहरे रंगों में पेश किया गया है। गैलेक्सी जे7 मैक्स 20 जून से देश भर के खुदरा स्टोरों पर उपलब्ध होगा जबकि जे7 प्रो जुलाई के मध्य में बाजार में आयेगा।
श्री वालिया ने कहा कि मध्यम रेंज के स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग जे सीरीज अपना अग्रणी स्थान बनाये हुये है। इस सिग्मेंट में बढ़ी हुई माँग को देखते हुये कंपनी ने दो नये मॉडल लांच किये हैं। सैमसंग पे और सोशल कैमरा बाजार में उसकी पकड़ और मजबूत करने में मदद करेगा।
दोनों फोनों का फ्रंट कैमरा 13 मेगा पिक्सल का है जिसमें एफ1.9 लेंस का लगा है। मुख्य कैमरे में एफ1.7 लेंस है। ये दोनों लेंस कम रोशनी में भी फोटो और सेल्फी लेने के लिए उपयुक्त हैं। जे7 मैक्स में 1.6 गीगा हट््र्ज का ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 3,300 एमएएच की बैटरी और 4जीबी का रैम है। जे7 प्रो में 1.6 ऑक्टा कोर एग्जीनॉस प्रोसेसर, तीन जीबी रैम और 3,600 एमएएच की बैटरी है।


Download Android App
Download iOS App






