नई दिल्ली : गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शनिवार को कहा कि उसने पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को इक्विटी शेयर जारी कर 2,100 करोड़ रुपये जुटाये हैं। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी निदेशक मंडल की क्यूआईपी समिति ने शनिवार को हुई अपनी बैठक में पात्र संस्थागत निवेशकों को 2.26 करोड़ इक्विटी शेयरों के आवंटन और जारी करने को मंजूरी दे दी। ये शेयर 928 रुपये के इश्यू मूल्य पर दिये जायेंगे।
इससे कुल मिलाकर 2,100 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई जायेगी। यह इश्यू 25 जून को खुलकर 28 जून 2019 को बंद होगा। इसमें कहा गया है कि इस निर्गम में इक्विटी शेयरों को जारी करने के बाद कंपनी की चुकता पूंजी 22.93 करोड़ शेयरों से 114.69 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 25.2 करोड़ शेयरों के जारी होने पर 126.01 करोड़ रुपये हो गई।


Download Android App
Download iOS App



