अनुदेशकों के साथ नाइंसाफी कर रही है योगी सरकार : प्रियंका गांधी

Summary :

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रियंका वाड्रा को उत्तर प्रदेश की चिंता छोड कर कांग्रेस में जान फूंकने की सलाह दी थी वहीं पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने भी कांग्रेस महासचिव की टिप्पणी को अर्नगल करार दिया था।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार पर लगातार हमले कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब अनुदेशकों के मानदेय को लेकर निशाना साधा है। प्रियंका ने ट्वीट किया ‘‘उप, बीजेपी सरकार अनुदेशकों के ऊपर अत्याचार किए जा रही है। 17,000 रुपए प्रतिमाह वेतनमान का वादा पूरा करना तो दूर अब उनके 8,470 रु मानदेय में से भी कटौती की जा रही है। क्या उप, सरकार के पास इस धोखेबाजी का कोई जवाब है। ’’ 

गौरतलब है कि प्रदेश में जूनियर स्कूलों में तैनात लगभग 30 हजार अनुदेशकों का मानदेय 8470 रूपये से घटा कर सात हजार रूपये प्रति माह करने के आदेश दिये हैं। इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने राज्य की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा था। 

दुष्कर्म में नाकाम युवकों ने महिला को पिलाया जहर, पीड़िता की मौत

दो दिन पहले ट्विटर के जरिए उन्होने कहा था ‘‘ पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. बीजेपी सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।’’

उनके इस वक्तव्य पर हालांकि सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रियंका वाड्रा को उत्तर प्रदेश की चिंता छोड कर कांग्रेस में जान फूंकने की सलाह दी थी वहीं पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने भी कांग्रेस महासचिव की टिप्पणी को अर्नगल करार दिया था।

Desk Team