Gold All Time High: सोना के दामो ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी भी 75 हजार के पार

Summary :

Gold All Time High : सोने की कीमतें आज फिर से बढ़कर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। सोना आज यानी 28 नवंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। 10 ग्राम सोना 458 रुपए महंगा होकर 61,895 रुपए बिक रहा है। इससे पहले इसी साल 4 मई को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर था। तब इसकी कीमत 61,646 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोने की कीमतों में वृद्धि के कई कारण हैं, जिनमें वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद और…

Gold All Time High

Gold All Time High : सोने की कीमतें आज फिर से बढ़कर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। सोना आज यानी 28 नवंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। 10 ग्राम सोना 458 रुपए महंगा होकर 61,895 रुपए बिक रहा है। इससे पहले इसी साल 4 मई को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर था। तब इसकी कीमत 61,646 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोने की कीमतों में वृद्धि के कई कारण हैं, जिनमें वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद और बढ़ती महंगाई शामिल हैं।Gold All Time High

सोने में तेजी के 5 कारण

  • ग्लोबल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव
  • 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका
  • डॉलर इंडेक्स में कमजोरी
  • दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे
  • बढ़ती महंगाई से सोने को सर्पोट

चांदी भी 75 हजार पर पहुंची

चांदी भी आज शानदार तेजी देखने को मिली है। ये 1,947 रुपए महंगी होकर 74,993 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 73,046 रुपए पर थी। इस महीने अब तक चांदी 4 हजार से ज्यादा महंगी हुई है।

नवंबर में सोने-चांदी में रही बढ़त

इस महीने अब तक सोने-चांदी के दाम में बढ़त देखने को मिली है। 1 नवंबर को सोने के दाम 60,896 रुपए थे, जो अब 61,895 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी की कीमत अब तक इस महीने 4,168 रुपए बढ़ी है। यह नवंबर के पहले दिन 70,825 रुपए पर थी, जो अब 74,993 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

सोना खरीदने से पहले 4 बातों का ध्यान रखें

  • सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
  • कीमत क्रॉस चैक करें
  • कैश पेमेंट न करें, बिल लें
  • रीसेलिंग पॉलिसी जान लें

आप चाहें तो सोने की खरीदारी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन खरीदारी करते समय भी सतर्क रहें और केवल प्रतिष्ठित विक्रेताओं से ही सोना खरीदें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team