सोने और चांदी की कीमतें गिरी, जानें क्या हैं आपके शहर में दाम?

Summary :

वैश्विक बाजार की अस्थिरता में राहत, सोने-चांदी सस्ते

आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिसका कारण अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में नरमी और भारत-पाकिस्तान के तनाव में कमी है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना 92,480 रुपए और चांदी 95,297 रुपए पर ट्रेड कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट संभव है।

Gold rate today in your city: देश में सोने और चांदी के भावों में आज यानी 18 मई को कमी देखी गई. यह गिरावट मुख्यतः अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता में नरमी और भारत-पाकिस्तान के बीच घटते तनावों के कारण आई है, जिससे वैश्विक स्तर पर बाजार की अस्थिरता में कुछ राहत मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के अनुसार आज के सोने-चांदी के भाव सुबह 8:20 बजे के आंकड़ों के अनुसार एमसीएक्स पर 10 ग्राम शुद्ध सोना (24 कैरेट) 92,480 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वहीं 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 95,297 रुपए दर्ज की गई. वहीं आईबीए के अनुसार 24 कैरेट सोना 92,870 रूपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹85,131 प्रति 10 ग्राम और 999 फाइन सिल्वर की कीमत ₹95,480 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.

प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतें?

Gold rate today in your city

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव

विवाह के सीजन के चलते सोने की मांग में वृद्धि हो रही है, लेकिन इसके बावजूद वैश्विक आर्थिक हालात और बाजार की अनिश्चितता के कारण कीमतों में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां घरेलू बाजार में भाव घटे हैं, वहीं एमसीएक्स पर हल्की तेजी दर्ज की गई है.

आगे कैसा रहेगा सोने का रुख?

कमोडिटी एक्स्पर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमतें थोड़ी और गिर सकती हैं. हालांकि, कुछ जानकार यह भी मानते हैं कि बाजार में सुधार के साथ ही भाव फिर से चढ़ सकते हैं. इस स्थिति में निवेशकों को फिलहाल थोड़ा इंतजार करने की सलाह दी जा रही है.

निफ्टी में तेजी के संकेत, गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाएं : विश्लेषक

किन वजहों से बदलती हैं सोने-चांदी की कीमतें?

सोने और चांदी की दरों पर कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारक प्रभाव डालते हैं, जैसे:

1-वैश्विक मांग और आपूर्ति की स्थिति

2-विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव

3-ब्याज दरें

4-आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रम

5-सरकार की मौद्रिक और राजकोषीय नीतियां

ज्वेलरी व्यापारी और विशेषज्ञ समय-समय पर इन रुझानों के आधार पर संभावित कीमतों की जानकारी देते हैं, जो निवेशकों के लिए बेहद उपयोगी होती है.

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए सोने-चांदी के रेट व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के विचार पर आधारित हैं. इनसे punjabkesari.com का कुछ नहीं लेना देना है. इसलिए हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच कर लें.

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।