Today Gold Rate: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, मांग 800 टन के पार

Summary :

अक्षय तृतीया पर सोने की कीमतें गिरीं, मांग में उछाल

अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे देश में सोने की मांग बढ़कर 800 टन से अधिक हो गई है। प्रमुख शहरों में सोने के भाव में भी बदलाव देखा गया है। इस गिरावट के बावजूद, भारत वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा गोल्ड ज्वेलरी उपभोक्ता बना रहा।

आज अक्षय तृतीया के पावन दिन पर सोने चांदी की कीमत बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन आज सोने चांदी की कीमत बढ़ने के बदले गिर गई है। बता दें कि सोना का भाव कुछ दिनों से लगातार मामूली गिरावट के साथ टूट रहा है। आज 30 अप्रैल को भी सोने और चांदी दोनों के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आज 30 अप्रैल 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव 97,900 हजार प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89,700 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है। चांदी की कीमत आज 1 लाख प्रति किलो ग्राम है। बता दें कि आज सोने और चांदी के भाव में मामूली गिरावट हुई है इसी गिरावट के साथ सोने की मांग बढ़कर 800 टन से अधिक हो गई है।

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

प्रमुख शहरों में सोना का भाव

सोने की अलग अलग शहरों में अलग भाव रहता है। जानतें है आपके शहरों में आज सोने का क्या भाव है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना का भाव 98,040 रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89,990 रुपये है।

मुंबई में 24 कैरेट सोना का भाव 97,910 रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89,750 रुपये है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना का भाव 98,010 रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89,990 रुपये है।

पटना में 24 कैरेट सोना का भाव 97,910 रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89,750 रुपये है।

नोएडा में 24 कैरेट सोना का भाव 98,010 रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89,990 रुपये है।

अक्षय तृतीया पर हो सकती है 12,000 करोड़ रुपए के सोने की बिक्री

सोने की बढ़ी मांग

देश में सोने की मांग 2024 में बढ़कर 800 टन से अधिक हो गई है। इसकी वजह ज्वेलरी की मांग और गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ना है। यह जानकारी मंगलवार को जारी हुईं एक रिपोर्ट में दी गईं। जीरोधा फंड हाउस की रिपोर्ट में बताया गया कि 2024 में वैश्विक स्तर पर भारत गोल्ड ज्वेलरी का सबसे बडा उपभोक्ता था। इस अवधि में देश में 563 टन गोल्ड ज्वेलरी की खपत दर्ज की गई और इसकी वैल्यू करीब 3.6 लाख करोड़ रुपए थी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।