पंजाब की कैटरीना’ शहनाज गिल ने खरीदी लग्जरी कार, बोलीं- “मेहनत के चार पहिए हैं ये!”

Summary :

पंजाब की कैटरीना ने मेहनत से खरीदी लग्जरी कार

बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री की चहेती अदाकारा शहनाज गिल ने हाल ही में अपने सपनों को एक नई उड़ान दी है। ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से मशहूर शहनाज ने मेहनत और लगन से जो मुकाम हासिल किया है, उसका एक नया प्रतीक अब उनके पास है—एक चमचमाती नई लग्जरी कार! शहनाज ने मर्सिडीज GLS SUV खरीदी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है।

Shehnaaz Gill

मेहनत से सपनों तक का सफर

शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी नई कार के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और अपने दिल की बात फैंस से साझा की। उन्होंने लिखा:“सपनों से लेकर ड्राइववे तक। मेरी मेहनत के चार पहिये हैं। सच में धन्य महसूस कर रही हूं! वाहेगुरु तेरा शुक्र।” उनकी इस पोस्ट में साफ झलकता है कि कैसे उन्होंने बिना किसी गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया और अब वह हर उस चीज़ की हकदार हैं जिसके लिए उन्होंने मेहनत की है।

तस्वीरों में दिखा सादगी और आत्मविश्वास

शहनाज की शेयर की गई तस्वीरें ना सिर्फ उनकी नई कार की खूबसूरती दिखा रही हैं, बल्कि उनकी सादगी और श्रद्धा भी झलकती है। एक तस्वीर में वह नारियल फोड़ती और कार पर रोली से स्वास्तिक बनाती नजर आईं, जो भारतीय संस्कृति में किसी भी नई चीज़ की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। अन्य तस्वीरों में वह नई मर्सिडीज के साथ पोज देती दिखीं, जिसमें उनके चेहरे की खुशी और संतुष्टि साफ नजर आती है।

सामंथा के नाम पर मंदिर, फैन की इस तरह दीवानगी बना डाला मंदिर! Shehnaaz Gill

शहनाज गिल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। उनकी ये सफलता ना सिर्फ उनके फैंस के लिए प्रेरणा है, बल्कि हर उस इंसान के लिए एक सबक है जो बिना शॉर्टकट्स के मेहनत से आगे बढ़ना चाहता है।

Tamanna Choudhary