सोने और चांदी के बढ़े भाव, सोना 95,000 हजार रुपये के पार

Summary :

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 95,560 रुपये प्रति 10 ग्राम

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 95,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अमेरिका-चीन व्यापार तनाव के बीच सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी है। चांदी का भाव भी तेजी से बढ़कर 97,200 रुपये हो गया है।

स्थानीय आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की भारी मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत कल की तुलना में 2,000 हजार रुपये महंगा हो गया है आज सोने का प्रति 10 ग्राम 95,550 पार कर गया है। यह रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुच गया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है कि विश्लेषकों ने कहा अमेरिका-चीन व्यापार तनाव बढ़ने के बीच मजबूत सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर मांग बढने के कारण अतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत अबतक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी। सोने के साथ ही चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है चांदी का आज का भाव 97,200 रुपये है।

सोने का भाव

सोने का भाव

सोने की कीमत में कुछ दिनों पहले ही गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन एक बार फिर सोना तेजी के साथ महंगा हो गया है। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हुई थी।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव प्रति दस ग्राम 95,560 रुपये है।

दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का भाव प्रति दस ग्राम 87,610 रुपये है।

चेन्नई और मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव प्रति दस ग्राम 95,410 रुपये है।

चेन्नई और मुंबई आज 22 कैरेट सोने का भाव प्रति दस ग्राम 87,460 रुपये है।

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ सोना

96 हजार तक सोना

28 मार्च से सोने का भाव 90 हजार प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था। इसके बाद सोने का भाव लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं 8 अप्रैल को सोने का भाव 90,000 हजार रुपये से कम होकर 89,880 प्रति दस ग्राम हुआ था लेकिन अब सोने का भाव 96 हजार तक पहुंच गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।