नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बुलियन में नरमी का रुख होने तथा ग्राहकी कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान सोने के भाव 150 रुपए प्रति 10 ग्राम तथा चांदी के भाव 200 रुपए प्रति किलो टूट गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव 1274 डॉलर से घटकर 1269 डॉलर प्रति औंस रह जाने तथा आभूषण निर्माताओं की मांग घटने से सोना 150 रुपए मुलायम होकर किलोबार के भाव 30050 तथा स्टैन्डर्ड के भाव 30200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए।
ग्राहकी का समर्थन न मिलने से 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 24700 रुपए के पूर्वस्तर पर सुस्त रहे। विदेशों में चांदी के भाव 1685 से घटकर 1680 सेंट प्रति औंस रह जाने के बावजूद घटे भाव औद्योगिक मांग के साथ-साथ सिक्के निर्माताओं की मांग का समर्थन न पाकर चांदी हाजिर 200 रुपए घटकर 40000 रुपए प्रति किलो रह गये।
चांदी वायदा भी सटोरिया लिवाली अभाव मेें 39150 से घटकर 39050 रुपए प्रति किलो रह गये। जबकि छिट-पुट मांग से चांदी सिक्का 740/750 रुपए पर मजबूत रहा। विदेशों में मांग बढऩे से कू्रड ऑयल 54.19 डॉलर से बढक़र 55.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपए की कीमत 65.14 से सुधरकर 64.56 हो गई।


Download Android App
Download iOS App



