हिमाचल प्रदेश के जवानों को कश्मीर में पत्थरबाजों द्वारा निशाना बनाए जाने संबंधी प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आज कहा कि PM मोदी यह कहकर अपनी गठबंधन सहयोगी एवं जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तथा स्थानीय प्रशासन की नाकामी को उजागर कर रहे हैं।
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपनी सहयोगी महबूबा मुफ्ती और उनके प्रशासन की नाकामी को उजागर कर रहे हैं।
PM मोदी ने हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश के जवानों को कश्मीर में पत्थरबाजों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में नौ नवम्बर को वोट डाले जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



