₹1,70,000 तक टूटा चांदी का भाव, सोना खरीदने का भी सुनहरा मौका, जानें कीमत क्रैश होने के 5 मुख्य कारण

Summary :

Gold Silver Price Crash: सोने चांदी की कीमत सातवें आसमान और ऑल टाईम हाई पर पहुंचने के बाद अब लगातार कीमतें क्रैश हो रही है। कुछ दिन पहले ही चांदी ने सर्राफा बाजार में भूचाल ला दिया था और लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये प्रतिकिलोग्राम तक पहुंच गया था लेकिन बजट पेश होने के बाद कमोडिटी मार्केट में भाव टूटने का सिलसिला जारी हो गया है। आज, 2 फरवरी को MCX पर चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग ₹1.73 लाख रुपये प्रतिकिलोग्राम तक टूट चुकी है। वहीं सोने का भाव भी ऑल टाईम हाई से लगभग 40 हजार रुपये…

Gold Silver Price Crash: सोने चांदी की कीमत सातवें आसमान और ऑल टाईम हाई पर पहुंचने के बाद अब लगातार कीमतें क्रैश हो रही है। कुछ दिन पहले ही चांदी ने सर्राफा बाजार में भूचाल ला दिया था और लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये प्रतिकिलोग्राम तक पहुंच गया था लेकिन बजट पेश होने के बाद कमोडिटी मार्केट में भाव टूटने का सिलसिला जारी हो गया है।

आज, 2 फरवरी को MCX पर चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग ₹1.73 लाख रुपये प्रतिकिलोग्राम तक टूट चुकी है। वहीं सोने का भाव भी ऑल टाईम हाई से लगभग 40 हजार रुपये टूटा है और ₹1.50 लाख प्रति एक ग्राम से नीचे आ गया है। अगर आप भी आभूषण खरीदने का प्लान बना रहे है तो यह सुनहरा मौका हो सकता है। विस्तार से जानते है कीमत क्रैश होने का कारण और आपके शहर का ताजा रेट।

Silver Price Crash

Gold Silver Price Crash
Gold Silver Price Crash (AI Generated image)

वर्ष 2026 के जनवरी महीने में ही चांदी का भाव लगभग ₹4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था और सभी को चौंका दिया था लेकिन बजट पेश होने और कई कारणों के दबाव में सोने चांदी का भाव लगातार टूट रहा है। कमोडिटी बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में लगभग ₹1,00,000 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी और कारोबार के बंद होने तक चांदी का भाव ₹2,92,922 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था।

दो दिन बाद फिर बाजार खुलने पर कीमत धड़ाम हो गई और चांदी ₹2,58,425 रुपये प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। आज सोमवार को एक बार फिर चांदी की कीमत में लगभग 16 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है और कीमत अब ₹2,41,744 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

Gold Price Crash

Gold Price Crash
Gold Price Crash (AI Generated image)

चांदी के साथ ही सोने के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोना भी ऑल टाईम हाई पर पहुंच गया था लेकिन इसमें भी भारी गिरावट दर्ज की गई है और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लगभग ₹4,266 की बड़ी गिरावट के साथ ₹1,37,951 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं सोना भी कुछ दिनों में लगभग ₹1,80,000 प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था लेकिन अब कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

Gold Silver Price

Gold Silver Price Crash
Gold Silver Price Crash (AI Generated image)
शहर 24 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 18 कैरेट सोना (₹)
Gold Rate Today Kolkata ₹1,51,530 ₹1,38,900 ₹1,13,650
Gold Rate Today Bangalore ₹1,51,530 ₹1,38,900 ₹1,13,650
Gold Rate TodayHyderabad ₹1,51,530 ₹1,38,900 ₹1,13,650
Gold Rate Today Mumbai ₹1,51,530 ₹1,38,900 ₹1,13,650
Gold Rate Today Chennai ₹1,52,180 ₹1,39,500 ₹1,20,000
Gold Rate Today Delhi ₹1,51,680 ₹1,39,050 ₹1,13,800

Gold Silver Price Crash

  • मुनाफावसूली: कीमत ऑल टाईम हाई पर पहुंचने के बाद सोना-चांदी सुरक्षित निवेश के रुप में देखा गया, जिससे निवेशकों ने मुनाफे के लिए बिकवाली शुरू कर दी जिससे सोने-चांदी की कीमतों में दबाव बनता गया।
  • मजबूत डॉलर: रुपये के बदले डॉलर लगातार मजबूत हुआ जिससे मांग कमजोर होने लगी और सोने चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला।
  • कम दिनों में भारी उछाल: सोना-चांदी की कीमतों में कुछ दिनों में भारी उछाल देखने को मिला है जिससे यह बुलबुला फूटना निश्चित था।

ALSO READ: बजट में आया सोना! चांदी के भाव में भी भारी गिरावट, जानें प्रमुख शहरों का ताजा रेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।