Gold Silver price crash: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। सबसे बड़ी खबर यह है कि सोने और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतें अचानक रुक गई हैं। खरीदार काफी खुश दिख रहे हैं। शादी का सीज़न चल रहा है, ऐसे में कीमतों में यह गिरावट खरीदारों के लिए बड़ी राहत होगी। लोग अब बिना किसी चिंता के सोना और चांदी खरीद सकते हैं। तो, आइए जानते हैं आज, 30 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट के पीछे असली वजह क्या है, और साथ ही लेटेस्ट रेट भी देखते हैं।
Gold Silver price fall Today: चांदी हुई बेहद सस्ती
बता दें कि सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। लगातार तूफानी तेजी के बाद शुक्रवार को बाजार खुलते ही कीमती धातुओं के दाम धड़ल्ले हो गए। सबसे ज्यादा गिरावट चांदी में दर्ज की गई, जहां MCX पर चांदी का वायदा भाव करीब 24,000 रुपये तक टूट गया। वहीं सोने की कीमत में भी भारी गिरावट आई और यह खुलते ही प्रति 10 ग्राम लगभग 8,000 रुपये सस्ता हो गया। बता दें कि चांदी का उच्चतम स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम था, जहां से यह एक दिन में करीब 44,148 रुपये तक टूट गई है। ऐसे में चांदी की मौजूदा कीमत ₹3,95,000 प्रति किलोग्राम है.
Gold Silver Rate Today: सोने के दाम क्यों गिरे? (Gold Silver price crash)
अगर सोने की बात करें तो MCX पर इसकी कीमतों में भी तेज़ी से गिरावट आई है। गुरुवार को ऑल-टाइम हाई छूने के बाद गोल्ड 1,83,962 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलते ही 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना 8,862 रुपये टूटकर 1,75,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ऑल टाइम हाई 1,93,096 रुपये से देखें तो सोना करीब 17,996 रुपये सस्ता हो चुका है। फिलहाल, 24-कैरेट सोने की कीमत ₹1,70,770 (भारतीय रुपये में) पर ट्रेड कर रही है।
यह भी पढ़ें: कमजोर ग्लोबल संकेतों से लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन 3 शेयरों को लगा भारी झटका


Download Android App
Download iOS App






