Gold Silver Rate Today 19 Dec: दिसंबर के महीने में सोने चांदी के भाव ने आसमान छू लिया है। कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है और भारी उछाल देखने को मिला है। अब गहने बनाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है, आज सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जहां चांदी की चमक इतनी तेज हो गई है कि भाव 2 लाख 10 हजार को पार कर लिया, वहीं सोने के तेवर भी गर्म होते नजर आ रहे है और आज 1 लाख 35 हजार का भाव पार कर लिया है, जिसका सीधा असर लोगों पर पड़ रहा है।
आज सुबह, 19 दिसंबर 2025 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। दो दिनों से सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव ऑल टाईम हाई पर है। राजधानी दिल्ली में आज 24-कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,35,000 तक पहुंच गई है। वहीं चांदी का भाव ₹211,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। जानते है आज का ताजा भाव और कीमत में भारी उछाल का कारण..
Gold Silver Rate Today 19 Dec: 24, 18, 14 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10ग्राम)

| 24 कैरेट सोना | ₹1,35,000 |
| 22 कैरेट सोना | ₹1,23,760 |
| 18 कैरेट सोना | ₹1,01,290 |
| चांदी | ₹211,000 |
24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)

| शहर | 24 कैरट सोना | 22 कैरट सोना | 18 कैरट सोना |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹1,35,000 | ₹1,23,760 | ₹1,01,290 |
| जयपुर | ₹1,35,000 | ₹1,23,760 | ₹1,01,290 |
| दिल्ली | ₹1,35,000 | ₹1,23,760 | ₹1,01,290 |
| पटना | ₹1,34,900 | ₹1,23,660 | ₹1,01,190 |
| मुंबई | ₹1,34,850 | ₹1,23,610 | ₹1,01,140 |
| अहमदाबाद | ₹1,34,900 | ₹1,23,660 | ₹1,01,190 |
| पुणे | ₹1,34,850 | ₹1,23,610 | ₹1,01,140 |
| कोलकाता | ₹1,34,850 | ₹1,23,610 | ₹1,01,140 |
| मेरठ | ₹1,35,000 | ₹1,23,760 | ₹1,01,290 |
| लुधियाना | ₹1,35,000 | ₹1,23,760 | ₹1,01,290 |
Silver Rate Today 19 December: इन शहरों में क्या है चांदी के ताजा भाव

| शहर | चांदी (₹) |
|---|---|
| लखनऊ | ₹211,000 |
| जयपुर | ₹211,000 |
| दिल्ली | ₹211,000 |
| पटना | ₹211,000 |
| मुंबई | ₹211,000 |
| अहमदाबाद | ₹211,000 |
| पुणे | ₹211,000 |
| कोलकाता | ₹211,000 |
| मेरठ | ₹211,000 |
| लुधियाना | ₹211,000 |
Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव ने तेज रफ्तार पकड़ ली है और चांदी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। बता दें कि इसका मुख्य कारण रुपया का कमजोर होना माना जा रहा है। रुपये लगभग 90 रुपये प्रति डॉलर पहुंच गया है जिससे आयात महंगा हो गया है औऱ भारत सोने का बहुत बड़ा आयातक है। साथ ही कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी रुपये पर दबाव बनाया है।
Latest Rate Today 19 Dec: कैसे पता करें लेटेस्ट रेट?

ध्यान रखें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप अपने मोबाइल पर भी सोने का रिटेल प्राइस आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें और आपके फोन पर तुरंत मैसेज आ जाएगा। SMS के जरिए आपको सोने के दाम की पूरी जानकारी भेज दी जाती है।
ALSO READ: सोने के भाव में गिरावट, चांदी 2 लाख के नीचे आया, जानें अपने शहर का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




