सोना ₹1,60,000 के पार, चांदी हुई सस्ती, देखें 24k, 22k, 18k, 14k के ताजा भाव

Summary :

Gold Silver Rate Today 24 Jan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 500% टैरिफ की वजह से सर्राफा मार्केट में उथल-पुथल मची हुई है। नतीजतन, सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है, और चांदी की कीमत भी लगातार बढ़ रही है, जिसका सीधा असर खरीदारों पर पड़ रहा है। आज, शनिवार, 24 जनवरी, 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में काफी बदलाव हुए हैं। पिछले कई दिनों से मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। यहां, हम आज, शनिवार के…

Gold Silver Rate Today 24 Jan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 500% टैरिफ की वजह से सर्राफा मार्केट में उथल-पुथल मची हुई है। नतीजतन, सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है, और चांदी की कीमत भी लगातार बढ़ रही है, जिसका सीधा असर खरीदारों पर पड़ रहा है। आज, शनिवार, 24 जनवरी, 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में काफी बदलाव हुए हैं। पिछले कई दिनों से मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। यहां, हम आज, शनिवार के सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट जानेंगे।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में सोने की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। GoodReturns के मुताबिक आज सोना 15,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक सोना का भाव बढ़कर 1,54,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाज़ार बंद रहता है, इसलिए यह कीमत दोनों दिन लागू रहेगी। इस बीच, एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी दोनों की कीमत 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

Gold Rate Today: 24, 18, 14 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10ग्राम) (सोर्स: IBJA )

Gold Silver Rate Today 24 Jan
Gold Silver Rate Today 24 Jan (credit-sm)
सोने का प्रकार (Gold Type) कीमत (₹/10 ग्राम) स्रोत (Source)
24 कैरेट (24 Carat) ₹1,54,310 IBJA
23 कैरेट (23 Carat) ₹1,53,692 IBJA
22 कैरेट (22 Carat) ₹1,41,348 IBJA
18 कैरेट (18 Carat) ₹1,15,733 IBJA
14 कैरेट (14 Carat) ₹90,271 IBJA

24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Gold Per 10 ग्राम)

शहर (City) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली (Delhi) ₹1,57,300 ₹1,44,200 ₹1,18,010
मुंबई (Mumbai) ₹1,57,150 ₹1,44,050 ₹1,17,860
कोलकाता (Kolkata) ₹1,57,150 ₹1,44,050 ₹1,17,860
चेन्नई (Chennai) ₹1,58,730 ₹1,45,500 ₹1,21,350
पटना (Patna) ₹1,57,200 ₹1,44,100 ₹1,17,910
लखनऊ (Lucknow) ₹1,57,300 ₹1,44,200 ₹1,18,010
मेरठ (Meerut) ₹1,57,300 ₹1,44,200 ₹1,18,010
कानपुर (Kanpur) ₹1,57,300 ₹1,44,200 ₹1,18,010
अयोध्या (Ayodhya) ₹1,57,300 ₹1,44,200 ₹1,18,010
गाजियाबाद (Ghaziabad) ₹1,57,300 ₹1,44,200 ₹1,18,010
नोएडा (Noida) ₹1,57,300 ₹1,44,200 ₹1,18,010
गुरुग्राम (Gurugram) ₹1,57,300 ₹1,44,200 ₹1,18,010
चंडीगढ़ (Chandigarh) ₹1,57,300 ₹1,44,200 ₹1,18,010
जयपुर (Jaipur) ₹1,57,300 ₹1,44,200 ₹1,18,010
अहमदाबाद (Ahmedabad) ₹1,57,200 ₹1,44,100 ₹1,17,910
पुणे (Pune) ₹1,57,150 ₹1,44,050 ₹1,17,860
लुधियाना (Ludhiana) ₹1,57,300 ₹1,44,200 ₹1,18,010
गुवाहाटी (Guwahati) ₹1,57,150 ₹1,44,050 ₹1,17,860
इंदौर (Indore) ₹1,57,200 ₹1,44,100 ₹1,17,910
सूरत (Surat) ₹1,57,200 ₹1,44,100 ₹1,17,910
बैंगलोर (Bangalore) ₹1,57,150 ₹1,44,050 ₹1,17,860
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) ₹1,57,150 ₹1,44,050 ₹1,17,860
केरल (Kerala) ₹1,57,150 ₹1,44,050 ₹1,17,860
रायपुर (Raipur) ₹1,57,150 ₹1,44,050 ₹1,17,860
हैदराबाद (Hyderabad) ₹1,57,150 ₹1,44,050 ₹1,17,860
कटक (Cuttack) ₹1,57,150 ₹1,44,050 ₹1,17,860

Silver Rate Today 24 Jan: इन शहरों में क्या है चांदी के ताजा भाव (गुडरिटर्न्स के मुताबिक) (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर (City) 10 ग्राम चांदी (₹) 100 ग्राम चांदी (₹) 1 किलो चांदी (₹)
दिल्ली (Delhi) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
मुंबई (Mumbai) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
कोलकाता (Kolkata) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
चेन्नई (Chennai) ₹3,451 ₹34,510 ₹3,45,100
पटना (Patna) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
लखनऊ (Lucknow) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
मेरठ (Meerut) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
अयोध्या (Ayodhya) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
कानपुर (Kanpur) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
गाजियाबाद (Ghaziabad) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
नोएडा (Noida) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
चंडीगढ़ (Chandigarh) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
गुरुग्राम (Gurugram) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
जयपुर (Jaipur) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
अहमदाबाद (Ahmedabad) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
पुणे (Pune) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
लुधियाना (Ludhiana) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
गुवाहाटी (Guwahati) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
इंदौर (Indore) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
सूरत (Surat) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
नागपुर (Nagpur) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
नासिक (Nashik) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
बैंगलोर (Bangalore) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
वडोदरा (Vadodara) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) ₹3,601 ₹36,010 ₹3,60,100
केरल (Kerala) ₹3,601 ₹36,010 ₹3,60,100
रायपुर (Raipur) ₹3,401 ₹34,010 ₹3,40,100
हैदराबाद (Hyderabad) ₹3,601 ₹36,010 ₹3,60,100

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Gold Silver Rate Today 24 Jan: कैसे पता करें लेटेस्ट रेट?

ध्यान रखें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप अपने मोबाइल पर भी सोने का रिटेल प्राइस आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें और आपके फोन पर तुरंत मैसेज आ जाएगा। SMS के जरिए आपको सोने के दाम की पूरी जानकारी भेज दी जाती है।

500% Tariff Shock: 500% टैरिफ से सोना–चांदी पर असर (Gold Silver Rate Today 24 Jan)

1. सोने की कीमतों में तेजी
भारी टैरिफ से वैश्विक व्यापार तनाव बढ़ेगा। ऐसे हालात में निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे सोने के दाम बढ़ सकते हैं।

2. चांदी में उतार-चढ़ाव ज्यादा
चांदी का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल सेक्टर में ज्यादा होता है। टैरिफ से उद्योग प्रभावित होंगे, जिससे पहले चांदी कमजोर हो सकती है, लेकिन बाद में निवेश मांग से रिकवरी संभव है।

3. डॉलर कमजोर, सोना मजबूत
500% टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है। डॉलर कमजोर हुआ तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों महंगे हो सकते हैं।

4. शेयर बाजार में गिरावट का फायदा
अगर टैरिफ की वजह से शेयर बाजार गिरते हैं, तो निवेशक सोना-चांदी में पैसा लगाएंगे, जिससे इनकी कीमतों को सपोर्ट मिलेगा।

5. भारत में सोना-चांदी और महंगे
वैश्विक दाम बढ़ने के साथ-साथ रुपये पर दबाव पड़ा तो भारत में सोना और चांदी दोनों के रेट और चढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या आज सस्ता हुआ Petrol-Diesel? जानिए अपने शहर के ताजा रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।