नई दिल्ली : सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की एयर लाइन एयर इंडिया के विनिवेश को लेकर प्रतिबद्ध है। केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया की प्रस्तावित रणनीतिक हिस्सेदारी बिक्री के लिए कोई बोली नहीं मिलने के बाद एयरलाइन का निदेशक मंडल एक योजना पर काम कर रहा है और स्थिति की समीक्षा की जा रही है। हालांकि सिन्हा ने कहा कि एयरलाइन में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है।
प्रस्तावित योजना के तहत सरकार का इरादा एयर इंडिया की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी और कम लागत वाली इकाई एयर इंडिया की शतप्रतिशत हिस्सेदारी और एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लि . में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का इरादा था। एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लि. सिंगापुर एसएटीएस के साथ समान भागीदारी वाला उपक्रम है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



