Stock Market Today 10 November 2026: आज शेयर बाजार बंद रहेगा या खुला? NSE, BSE पर कब शुरू होगी ट्रेडिंग

Summary :

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक्स एक्सचेंज (BSE) पर कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा। दोनों एक्सचेंजों पर इक्विटी के साथ-साथ इक्विटी डेरिवेटिव्स और एसएलबी सेगमेंट में भी कारोबार बंद रहेगा। दीपावली बलिप्रतिपदा की छुट्टी और सोमवार के ट्रेडिंग सत्र के बाद पड़ रही है।

भारतीय शेयर बाजार में दिवाली से पहले तेजी और कल धीमी चाल के बाद आज दीपावली बलिप्रतिपदा के छट्टी के कारण बंद रहेगा। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक्स एक्सचेंज (BSE) पर कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा। दोनों एक्सचेंजों पर इक्विटी के साथ-साथ इक्विटी डेरिवेटिव्स और एसएलबी सेगमेंट में भी कारोबार बंद रहेगा।

ट्रेडिंग सत्र रहेगा बंद

दीपावली बलिप्रतिपदा की छुट्टी और सोमवार के ट्रेडिंग सत्र के बाद पड़ रही है। इसके बाद 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव के अवसर पर 24 नवंबर को और क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसंबर को छुट्टी रहेगी। सोमवार को सेंसेक्स 107.25 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,106.65 और निफ्टी 58.25 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,044.65 पर बंद हुआ।

बैंकिंग शेयरों ने दिलाई मजबूती

कारोबारी सत्र में बाजार में उछाल का कारण बैंकिंग शेयरों ने किया है। निफ्टी बैंक 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। साथ ही, निफ्टी पीएसयू बैंक 3.73 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 1.65 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.33 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.92 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.77 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.75 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.74 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी

निफ्टी आईटी -1.22 प्रतिशत, निफ्टी मेटल -0.46 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी -0.15 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज -0.13 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज -0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 334.40 अंक या 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,022.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 18.65 अंक या 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,185.05 पर था।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।