Big Job Alert: भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के 650 पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें योग्यता और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Summary :

How to Apply for RBI Bank Assistant Vacancy: RBI में नौकरी लेने के एक के बाद एक बढ़िया मौके आ रहे हैं। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए ये शानदार मौका है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल के लिए असिस्टेंट के पदों की भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 650 पदों पर नियुक्तियां होंगी। RBI Assistant Bharti 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। आइए…

How to Apply for RBI Bank Assistant Vacancy: RBI में नौकरी लेने के एक के बाद एक बढ़िया मौके आ रहे हैं। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए ये शानदार मौका है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल के लिए असिस्टेंट के पदों की भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 650 पदों पर नियुक्तियां होंगी। RBI Assistant Bharti 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। आइए आपको बताते हैं कि आरबीआई असिस्टेंट के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? इसमें कैसे अप्लाई कर सकते हैं?

Qualification for RBI Bank Assistant: RBI असिस्टेंट के लिए योग्यता

How to Apply for RBI Bank Assistant Vacancy
Qualification for RBI Bank Assistant (Image- Social Media)
  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • इसके अलावा SC/ST/PwBD कैंडिडेट्स सिर्फ पास हैं, तब भी अप्लाई कर सकेंगे।
  • आवेदक की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर पर काम करने की नॉलेज होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी जिस भी रिक्रूटिंग ऑफिस के लिए अप्लाई कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा बोलनी, लिखनी और पढ़नी आनी चाहिए।

How To Apply For RBI Assistant Recruitment 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

How to Apply for RBI Bank Assistant Vacancy
How to Apply for RBI Bank Assistant Vacancy (Image- Social Media)
  • RBI की इस नई वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/rbiafeb26/ पर जाएं।
  • इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करें।
  • अब अन्य डिटेल्स भी भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • फिर अपने हस्ताक्षर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • निर्धारित फीस जमा करें फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इसका एक प्रिंटआउट निकलकर अपने पास रख लें। प्रिंट लेने की लास्ट डेट 23 मार्च निर्धारित है।

State Wise RBI Assistant Recruitment 2026: असिस्टेंट पद की वैकेंसी स्टेट वाइज

How to Apply for RBI Bank Assistant Vacancy
RBI Assistant Recruitment 2026 (Image- Social Media)

RBI ने असिस्टेंट पद की ये वैकेंसी देशभर के ऑफिसों के लिए घोषित की है। आप यहां स्टेट वाइज चेक कर सकते है कि किस राज्यों में कितनी वैकेंसी हैं।

ऑफिस/स्टेट असिस्टेंट की वैकेंसी
मुंबई 249
जयपुर 11
भुवनेश्वर 18
नई दिल्ली 49
नागपुर 17
अहमदाबाद 20
तिरुवनंतपुरम 06
गुवाहटी 36
चंडीगढ़ 20
हैदराबाद 11
भोपाल 30
कोलकाता 29
जम्मू 10
बेंगलुरु 24
पटना 17
चैन्नई 53
कानपुर & लखनऊ 50
कुल 650

यह भी पढ़ें: साइबर ठगों के निशाने पर सरकारी कर्मचारी, भूलकर भी डाउनलोड ना करें यह App, बैंक हो जाएगा खाली

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।