UPSC EPFO Recruitment 2025: कैसे करें अप्लाई, जानें पूरी प्रक्रिया

Summary :

UPSC EPFO Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रवर्तन अधिकारी (EO), लेखा अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 230 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। UPSC EPFO 2025 Vacancy Details भर्ती के तहत कुल 230 पदों को दो प्रमुख श्रेणियों ( Categories) में बांटा गया है: प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी (EO/AO) – 56…

UPSC EPFO Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रवर्तन अधिकारी (EO), लेखा अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 230 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

UPSC EPFO 2025 Vacancy Details

भर्ती के तहत कुल 230 पदों को दो प्रमुख श्रेणियों ( Categories) में बांटा गया है:

  • प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी (EO/AO) – 56 पद
  • सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) – 74 पद
  • (शेष पदों का विवरण विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध होगा।)

UPSC EPFO 2025 Eligibility Criteria

1. EO/AO पद के लिए योग्यता:

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।

2. APFC पद के लिए योग्यता:

उम्मीदवार के पास डिग्री या समकक्ष योग्यता (Equivalent Qualification) होनी चाहिए, जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त हो।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आयु सीमा की जानकारी विस्तृत अधिसूचना में दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी UPSC की वेबसाइट पर जाकर इससे संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

UPSC EPFO 2025 Selection Process

भर्ती की प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा (Pen & Paper Based) के माध्यम से किया जाएगा, जिसे संयुक्त भर्ती परीक्षा (Combined Recruitment Test – CRT) कहा जाएगा। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा की तारीख और अन्य विवरण बाद में आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

UPSC EPFO 2025 Application Fee

GEN/OBC/EWS  वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपए /- आवेदन शुल्क देना होगा।

यह शुल्क:

  • SBI की किसी शाखा में नकद,
  • नेट बैंकिंग,
  • क्रेडिट कार्ड,
  • डेबिट कार्ड,
  • रूपे कार्ड या
  • यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
  • नोट: महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग कैटेगिरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

UPSC EPFO 2025 अंतिम डेट

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम डेट : 18 अगस्त, 2025

परीक्षा डेट : बाद में सूचित की जाएगी (UPSC की वेबसाइट पर देखें)

UPSC EPFO 2025 कैसे करें आवेदन?

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • “Recruitment” सेक्शन में जाएं और “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट जरूर रखें।
  • सुझाव: अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से UPSC की वेबसाइट चेक करते रहें।

 

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।