नई दिल्ली : स्मार्टफोन बनाने वाली प्रमुख कंपनी हुवावे ने स्मार्टफोन का कैमरे के रूप में उपयोग करने वालों को ध्यान में रखते हुये भारतीय बाजार में लीका ट्रिपल कैमरा वाला अपना प्रमुख स्मार्टफोन हुवावे पी 20 प्रो लांच किया जिसकी कीमत 64,999 रुपये है। यह दुनिया का अब तक का सबसे एडवांस स्मार्टफोन है जो रियल टाइम में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस से लैस है। फोटो विशेषकर वीडियो की शूटिंग करने वालों को ध्यान में रखते हुये इसके रियर में तीन कैमरे दिये गये हैं जिसमें 40 एमपी आरजीबी, 20 एमपी मोनोक्राम और आठ एमपी टेलीफोटो शामिल हैं। ये कैमरे हुवावे एआईएस, 5 एक्स हाईब्रिड जूम, 4 के एवं सुपर स्लो मोशन वीडियो रिकार्डिंग प्रौद्योगिकी से लैस हैं। सैल्फी के दीवानों के लिए इसमें 24 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि एंड्रायड 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम और हुवावे किरिन 970 सीपीयू आधारित इस स्मार्टफोन में छह जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल मेमोरी है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी है जो 22 घंटे वीडियो प्ले, 22 घंटे 3जी कॉलिंग के लिए पर्याप्त है। यह फास्ट चार्जिंग प्रौद्यागिकी से लैस है। इसकी कीमत 64,999 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी ने भारतीय बाजार में हुवावे पी 20 लाइट स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जिसमें डुअल रियर कैमरा है। एक कैमरा 16 एमपी का और दूसरा दो एमपी का है। इसका फ्रंट कैमरा 24 एमपी है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



