नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वेतन संशोधन की मांगों को लेकर 16 मई से चार दिवसीय हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। अखिल भारतीय आईडीबीआई कर्मचारी संगठन और अखिल भारतीय अधिकारी संगठन ने बताया कि आईडीबीआई अधिकारी एवं कर्मचारियों के संयुक्त मंच के बैनर तले इस हड़ताल के आयोजन का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि बैंक प्रबंधन और आईडीबीआई अधिकारी संगठन के प्रतिनिधियों के बीच गत आठ और नौ मार्च को हुई बैठक में की गयी नवंबर 2012 से लंबित वेतन वृद्धि को लेकर बातचीत सफल रही थी।
उस समय प्रबंधन ने संगठन को आश्वासन दिया था कि वेतन संशोधन पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जायेगी लेकिन, इसके बाद प्रबंधन से इसे लागू करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। संगठन के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद बैंक प्रबंधन ने 2012-17 के लंबित वेतनमान संशोधन के मामले में उससे कोई भी संपर्क स्थापित नहीं किया। इसके बाद 12 अप्रैल को बैंक के प्रबंधन निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखा गया लेकिन बैंक प्रबंधन और बैंक के सीईओ की चुप्पी को देखते हुए संगठन ने अपने जायज हक को हासिल करने के लिए दोबारा विरोध प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा कर दी है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



