नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के IDFC बैंक ने शनिवार से अपना नाम बदलकर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक किया। शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि बैंक ने आईडीएफसी बैंक लिमिटेड का नाम बदलकर IDFC फर्स्ट बैंक लिमिटेड किया है। यह 12 जनवरी 2019 से प्रभावी हो गया है।
कंपनी रजिस्ट्रार चेन्नई से नाम बदलने का प्रमाणपत्र भी मिल चुका है। गौरतलब है कि आईडीएफसी बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी कैपिटल फर्स्ट ने 18 दिसंबर 2018 को अपना विलय पूरा होने की घोषणा की थी। विलय के बाद IDFC बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कैपिटल फर्स्ट लिमिटेड के चेयरमैन और संस्थापक वी. वैद्यनाथन को नई कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की अनुमति दी थी।
विलय के बाद नया बैंक 203 शाखाओं के साथ 72 लाख ग्राहकों को अपनी सेवाएं देगा। नए बैंक के पास 129 एटीएम और 454 ग्रामीण व्यावसायिक प्रतिनिधि केंद्र हैं।


Download Android App
Download iOS App



