Form16 के बिना ITR भरना पड़ सकता है महंगा! Taxpayers के लिए जानिए जरूरी Deadline और बड़े जोखिम

Summary :

Income Tax Return Filing 2026: आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन ITR फाइलिंग की सुविधा शुरू कर दी है, लेकिन ज्यादात्तर टैक्सपेयर्स कर्मचारी (ITR Filing for salaried individuals) अभी भी अपना आयकर रिटर्न दाखिल करने से पहले फॉर्म 16 का इंतजार (How to File ITR Without Form 16) कर रहे हैं। यह दस्तावेज वेतनभोगी करदाताओं (Salaried Taxpayers) के लिए सबसे महत्वपूर्ण टैक्स रिकॉर्ड्स में से एक माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फॉर्म 16 एक TDS certificate  (Tax Deducted at Source)  है, जिसे नियोक्ता अपने कर्मचारियों को जारी करता है। इसमें पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान…

Income Tax Return Filing 2026: आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन ITR फाइलिंग की सुविधा शुरू कर दी है, लेकिन ज्यादात्तर टैक्सपेयर्स कर्मचारी (ITR Filing for salaried individuals) अभी भी अपना आयकर रिटर्न दाखिल करने से पहले फॉर्म 16 का इंतजार (How to File ITR Without Form 16) कर रहे हैं। यह दस्तावेज वेतनभोगी करदाताओं (Salaried Taxpayers) के लिए सबसे महत्वपूर्ण टैक्स रिकॉर्ड्स में से एक माना जाता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फॉर्म 16 एक TDS certificate  (Tax Deducted at Source)  है, जिसे नियोक्ता अपने कर्मचारियों को जारी करता है। इसमें पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान कर्मचारी के वेतन, कटौतियों, छूटों, टैक्स योग्य आय और काटे गए TDS का पूरा विवरण दर्ज होता है। नियमों के अनुसार, नियोक्ताओं (Employers) को वित्त वर्ष 2025-26 का फॉर्म 16 कर्मचारियों को 15 जून 2026 तक उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

Form 16 Components: फॉर्म 16 क्यों है जरूरी?

Income Tax Return Filing 2026( source: social media )
Income Tax Return Filing 2026( source: social media )
  • टेक्स एक्स्पर्ट्स के अनुसार, फॉर्म 16 की मदद से ITR दाखिल करते समय गलतियों की संभावना काफी कम हो जाती है।
  • इसमें सभी जरूरी टैक्स और वेतन संबंधी जानकारी एक ही दस्तावेज में उपलब्ध होती है, जिससे रिटर्न भरना आसान हो जाता है।
  • यदि फॉर्म 16 उपलब्ध नहीं हो, तो कर्मचारियों को वेतन पर्चियों, बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर आय और टैक्स का विवरण तैयार करना पड़ सकता है।

Part A and Part B of Form 16: फॉर्म 16 के दो भाग

Income Tax Return Filing 2026( source: social media )
Income Tax Return Filing 2026( source: social media )

भाग A (Part A)

  • यह TDS Certificate का हिस्सा होता है, जिसमें निम्न जानकारी शामिल रहती है:
  • नियोक्ता का नाम, पता, PAN और TAN
  • कर्मचारी का नाम, पता और PAN
  • हर  तिमाही में काटे गए और जमा किए गए TDS का विवरण
  • रोजगार अवधि (Employment Period)
    मूल्यांकन वर्ष (Assessment Year)
  • TDS जमा करने की पावती संख्या (Acknowledgment Number)
  • यदि कर्मचारी ने वर्ष के दौरान नौकरी बदली है, तो उसे अलग-अलग नियोक्ताओं (Employers) से अलग-अलग Part A प्राप्त हो सकते हैं।

भाग B (Part B)

  • इस भाग में कर्मचारी की कर योग्य आय का Eligible Income होता है।
  • मुख्य जानकारी:
  • बेसिक सैलरी, HRA, LTA, ग्रेच्युटी, पेंशन आदि का विवरण
  • धारा 80C, 80D, 80CCD जैसी कटौतियां
  • शिक्षा उपकर और अधिभार (Education Cess and Surcharge) (यदि लागू हो)
  • Final Tax देनदारी या रिफंड (Liability or Refund) की जानकारी

Income Tax Return Filing 2026: क्या फॉर्म 16 के बिना ITR दाखिल किया जा सकता है?

  • हां, आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए फॉर्म 16 अनिवार्य नहीं है।
  • Taxpayer Salary  पर्चियों, फॉर्म 26AS, AIS और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की मदद से भी ITR भर सकते हैं।
  • हालांकि, एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि वेतनभोगी कर्मचारियों को फॉर्म 16 प्राप्त होने के बाद ही रिटर्न दाखिल करना चाहिए ताकि आय, कटौतियों और TDS से जुड़ी जानकारी में कोई त्रुटि न रहे।

यह भी पढ़ें: 1 जून से बदल गए UPI और ATM के नियम, Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स ध्यान दें, सीधा आपकी जेब पर होगा असर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।