1 जून से बदल गए UPI और ATM के नियम, Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स ध्यान दें, सीधा आपकी जेब पर होगा असर

Summary :

UPI New Rules From June 1: आजकल लोग छोटे से लेकर बड़े भुगतान के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं। चाहे दुकान से कुछ सामान खरीदना हो फिर कोई बिल भरना हो। इसके लिए लोग Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करके भुगतान करते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जून के महीने क्वे शुरुआत होते ही कुछ नए बदलाव लागू किए किए हैं। कुछ नए नियम सीधा आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या नियम बदले हैं… UPI Payment Rules: UPI ट्रांजैक्शन को…

UPI New Rules From June 1: आजकल लोग छोटे से लेकर बड़े भुगतान के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं। चाहे दुकान से कुछ सामान खरीदना हो फिर कोई बिल भरना हो। इसके लिए लोग Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करके भुगतान करते हैं।
अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जून के महीने क्वे शुरुआत होते ही कुछ नए बदलाव लागू किए किए हैं। कुछ नए नियम सीधा आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या नियम बदले हैं…

UPI Payment Rules: UPI ट्रांजैक्शन को लेकर हुआ ये बदलाव

UPI New Rules From June 1
UPI New Rules From June 1

कई बार ऐसा होता है कि लोग जल्दबाजी में गलत नंबर या गलत व्यक्ति को UPI कर देते हैं। हालांकि, अब 1 जून से ये समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। आपको बता दें कि डिजिटल भुगतान को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए अब UPI ट्रांजैक्शन से पहले प्राप्तकर्ता का बैंक में दर्ज आधिकारिक नाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

यानी आज से जब आप किसी को भी UPI से पेमेंट करेंगे, तो 4 या 6 अंकों का PIN डालने से पहले स्क्रीन पर आपको उस व्यक्ति का पूरा नाम दिखाई देगा। इससे आपको ट्रांजैक्शन की पुष्टि करना आसान होगा। आपको पता चल पाएगा कि आप सही खाते और सही व्यक्ति को पैसे भेज रहे हैं या नहीं। ये नया नियम Google Pay, PhonePe और Paytm समेत सभी प्रमुख UPI प्लेटफॉर्म पर लागू होगा।

ATM Withdrawal को लेकर बड़ा बदलाव

अगर आप UPI का उपयोग करके कार्डलेस ATM से पैसे निकालते हैं, तो ध्यान रखें कि ये ट्रांजैक्शन भी आपके बैंक की हर महीने मिलने वाली मुफ्त निकासी (Free Withdrawal) सीमा में गिने जाएंगे। इसका मतलब है कि अगर आपने बैंक द्वारा तय की गई मुफ्त ट्रांजैक्शन की लिमिट पार कर दी, तो आपको अगली बार नकद निकालने पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। इसलिए, चाहे आप कार्ड से पैसे निकालें या बिना कार्ड (UPI) के, अपनी बैंकिंग लिमिट पर नजर रखना बहुत जरूरी है ताकि आप एक्स्ट्रा चार्ज से बच सकें।

NPCI New UPI Payment Verification Rule: जरूर करें ये काम

01 जून से लागू होने वाले ये नए नियमों का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन पेमेंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाना और गलत खाते में पैसे जाने से रोकना है। ऐसे में अगर आप रोजाना Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे UPI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने ऐप को अपडेट रखें। इसके साथ ही अपने फ़ोन में फिंगरप्रिंट या फेस लॉक जैसी सिक्योरिटी एक्टिव रखें और भेजने भेजने से पहले स्क्रीन पर उसका नाम जरूर पढ़ लें। इससे आप नुकसान से बच सकते हैं।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।