Myanmar Blast News update: म्यांमार (Myanmar) में हुए भीषण धमाके ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। शुरूआती जांच में पता चला कि इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 55 लोगों की मौत हुई है। यही नहीं, बल्कि एक पूरा गांव पूरी तरह से राख में तब्दील हो गया है। हादसे में 100 से अधिक मकान तबाह भी हुआ है। (Bomb Blast) इस तबाही के बाद की तस्वीरें और ढेरों वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।
इसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। घटना से पूरे देश में शोक का माहौल है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में इसका भारी नुकसान हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सरकार ने इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।
55 people died in Myanmar Blast: अभी कैसे हैं हालात?

बता दें कि इस भीषण हदासे से आसपास के लोगों का दिल दहल गया है। बताया जा रहा है कि नामखान टाउनशिप के एक गांव में स्थित बारूद के गोदाम में तेज धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 55 लोगों की मौत मौके पर ही हुई। इतना ही नहीं इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना में 25 महिलाएं की मौत हुई तो 30 पुरुषों ने भी दम तोड़े हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लास्ट की आवाज भी काफी तेज थी, आगजनी भी तेज थी। जिस वजह से आसपास के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. जहां लोगों के घर थे वहां का मंजर अभी देखने के बाद काफी डरावना लग रहा है। वहां राख-ही- राख दिख रहा है। कई किलोमीटर तक ब्लास्ट की आवाज लोगों को सुनाई दी। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागते रहे।
Myanmar Blast News update: कैसे हुआ ये हादसा?
उत्तरी म्यांमार के शान राज्य की नामखाम टाउनशिप में स्थित काउंग टैट गाँव में एक भयानक त्रासदी घटित (Myanmar Blast Update) हुई. इसके पीछे की वजह एक इमारत के भीतर रखे खनन विस्फोटकों का अचानक फट जाना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इमारत में खनन विस्फोटकों की एक बड़ी मात्रा या तो अवैध रूप से या बिना किसी नियमन के भंडारित की गई थी, जो अचानक फट गई। इस घटना में जान-माल का नुकसान हुआ है। विस्फोट की तीव्रता इतनी भीषण थी कि इसमें 50 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और 70 से अधिक अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



