मुंबई : बैंकों का दिया Loan 12 अक्टूबर को समाप्त पखवाड़े में 14.35 प्रतिशत बढ़कर 89.93 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंकों में जमा राशि भी इस दौरान 8.86 प्रतिशत बढ़कर 117.85 लाख करोड़ रुपये रही। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है। एक साल पहले बैंकों का ऋण तथा जमा राशि क्रमश: 78.64 लाख करोड़ रुपये और 108.25 लाख करोड़ रुपये थी। इससे पहले 28 सितंबर को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 12.51 प्रतिशत बढ़कर 89.82 लाख करोड़ रुपये रहा था।
बैंकों की जमा राशि भी 8.07 प्रतिशत बढ़कर 117.99 लाख करोड़ रुपये रही थी। अगस्त 2018 में गैर-खाद्य क्षेत्र का Loan 12.4 प्रतिशत बढ़ा। 2017 के अगस्त महीने में यह 5.5 प्रतिशत बढ़ा था। अगस्त 2018 में उद्योग क्षेत्र को दिया ऋण अगस्त 2017 के 0.30 प्रतिशत की तुलना में 1.90 प्रतिशत बढ़ा। इसी तरह कृषि एवं इससे जुड़ी गतिविधियों का बैंक ऋण अगस्त 2017 के 6.5 प्रतिशत की तुलना में अगस्त 2018 में 6.6 प्रतिशत बढ़ा। सेवा क्षेत्र का Loan इस दौरान पांच प्रतिशत की तुलना में 26.7 प्रतिशत तथा व्यक्तिगत ऋण 15.7 प्रतिशत की तुलना में 18.2 प्रतिशत बढ़ा।


Download Android App
Download iOS App



