भारत ने वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने के बीच विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से अपनी भूमिका निभाने को कहा है।डब्ल्यूटीओ में राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि ब्रजेंद्र नवनीत ने भारत की तरफ से दिए गए बयान में यह आग्रह किया।
उन्होंने कहा वैश्विक व्यापार निकाय की सर्वोच्च प्राथमिकता अर्थव्यवस्थाओं में पुनरुद्धार और कोविड-19 महामारी के बाद और भू-राजनीतिक संकट के दौरान आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने की होनी चाहिए।
स्थायी प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘वर्तमान स्थिति ने एक और नयी बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है, जो अधिकांश देशों की अर्थव्यवस्थाओं में बढ़ती मुद्रास्फीति है।’’
यह बयान चार मई को व्यापार वार्ता समिति (टीएनसी) और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख (एचओडी) की अनौपचारिक बैठक के दौरान दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



