दावोस : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने विश्व व्यापार संगठन के सदस्य देशों के समकक्ष मंत्रियों को लघु मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया। विश्व व्यापार संगठन द्वारा विश्व आर्थिक मंच के कार्यक्रम से इतर पिछली रात आयोजित मंत्रिस्तरीय रात्रिभोज में प्रभु ने कहा कि वह मार्च में भारत में आयोजित लघु-मंत्रिस्तीय बैठक में भाग लेने के लिए सभी समकक्षों को निजी स्तर पर आमंत्रित करते हैं।
उन्होंने मंच के पूर्ण सत्र में नरेंद्र मोदी द्वारा संरक्षणवाद को आधुनिक विश्व की सबसे बड़ी समस्या बताने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि विश्व में बहुपक्षता में हो रहे बदलाव के मद्देनजर भारत को नेतृत्व की भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि मंच की वार्षिक बैठक से इतर वह करीब 100 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, बैंकरों, निवेशकों, मंत्रियों, व्यापार संगठनों, उद्यमियों एवं बुद्धिजीवियों से मिल चुके हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



