नई दिल्ली : इंडियाबुल्स रियल एस्टेट ने लंदन की प्रॉपर्टी 20 करोड़ पाउंड (1830 करोड़ रुपए) में अपने प्रमोटरों की कंपनी को बेच दी। कर्ज घटाने और भारतीय कारोबार पर ध्यान देने के लिए ये फैसला लिया। कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी का कहना है कि ब्रेग्जिट से जुड़े मामलों और अनिश्चितताओं की वजह से लंदन के प्रॉपर्टी मार्केट में सुस्ती है।
इंडियाबुल्स रियल एस्टेट के प्रमोटरों ने जून में 14% शेयर 950 करोड़ रुपए में एम्बेसी ग्रुप को बेचे थे। रिएलिटी कारोबार से निकलने और फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस पर फोकस करने की स्ट्रैटजी के तहत ये हिस्सेदारी बेची थी। इंडियाबुल्स रियल एस्टेट पिछले कुछ सालों से अमेरिकी कंपनी ब्लैकस्टोन को अपने कमर्शियल असेट्स बेच रही है। पिछले साल दिसंबर में इसने गुरुग्राम के दो ऑफिस के एसेट्स 464 करोड़ रुपए में ब्लैकस्टोन को बेचे थे।
इंडियाबुल्स ग्रुप की कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने अप्रैल में लक्ष्मी विलास बैंक में मर्जर का ऐलान किया था। पिछले महीने आरबीआई ने मर्जर का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया था। एनपीए ज्यादा होने, जोखिम प्रबंधन के लिए पर्याप्त नकदी नहीं होने जैसी वजहों से लक्ष्मी विलास बैंक को आरबीआई ने पिछले महीने प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (पीसीए) में डाल दिया था।


Download Android App
Download iOS App



