बिहार में समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के बरगांव गांव में आज एक मंदिर की दीवार गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी तथा पांच महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रोसड़ के अनुमंडल पदाधिकारी अमन कुमार सुमन ने बताया कि बड़गांव गांव स्थित एक मंदिर के किनारे तालाब में छठव्रती पूजा कर रहे थे तभी मंदिर की दीवार अचानक गिर गयी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये।
महाराष्ट्र : ओवैसी ने शिवसेना पर साधा निशाना, कहा- ये 50-50 क्या है, नया बिस्किट है?
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान बड़गांव गांव निवासी लीला देवी (61) और बुच्ची देवी (60) के रूप में की गयी है। दुर्घटना में घायल सुदामा देवी, उषा देवी,माया देवी, आशा देवी, रीता देवी और रौशन कुमार को हसनपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



