भारतीय उद्योग का INC पर भरोसा 85% तक पहुंचा, डेलॉइट द्वारा सर्वेक्षण

Summary :

कॉरपोरेट विश्वास में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। सर्वेक्षण के अनुसार तीन वर्ष में लगभग 26 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है साथ ही सर्वेक्षण में पांच क्षेत्रों पर भी सुझाव दिया गया है। बता दें कि कंसल्टेंसी फर्म डेलॉइट ने सर्वेक्षण के दौरान बताया कि भारत का INC पर भरोसा वर्ष 2025 में लगभग 85 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं वर्ष 2022 में यह सिर्फ 59 प्रतिशत ही था। तेजी से बढ़ता प्रतिशत निरंतर विश्वास और अनुकूलनशीलता को दर्शाता है। 34 सवालों पर विचार साझा बता दें कि डेलॉइट द्वारा किया गया सर्वेक्षण सी-सूट…

कॉरपोरेट विश्वास में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। सर्वेक्षण के अनुसार तीन वर्ष में लगभग 26 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है साथ ही सर्वेक्षण में पांच क्षेत्रों पर भी सुझाव दिया गया है। बता दें कि कंसल्टेंसी फर्म डेलॉइट ने सर्वेक्षण के दौरान बताया कि भारत का INC पर भरोसा वर्ष 2025 में लगभग 85 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं वर्ष 2022 में यह सिर्फ 59 प्रतिशत ही था। तेजी से बढ़ता प्रतिशत निरंतर विश्वास और अनुकूलनशीलता को दर्शाता है।

34 सवालों पर विचार साझा

बता दें कि डेलॉइट द्वारा किया गया सर्वेक्षण सी-सूट और सी-1 स्तर के अधिकारियों के बीच किया गया था। इन सभी अधिकारियों ने लगभग 34 सवालों पर विचार साझा किए थे। वहीं मीडिया और दूरसंचार, ऊर्जा, संसाधन, बैंकिंग और अन्य वित्तीय सेवाएं, जीवन विज्ञान, सरकारी और सार्वजनिक सेवाएं, उद्यम पूंजी क्षेत्र के 8 उद्योगों से अलग अलग 963 प्रतिक्रियाएं साझा की गई थी।

व्यय प्रबंधन और आईटीसी में सुधार

सर्वेक्षण किए गए नतीजों के अनुसार लगभग 10 प्रतिशत अधिकारियों ने व्यय प्रबंधन और आईटीसी में सुधार और अनलॉक करने पर जोर दिया है साथ ही 5 प्रतिशत अधिकारियों ने कई निर्णयों पर अपनी सीमित स्पष्टता साझा की है। वहीं कई उत्तरदाताओं ने माना है कि GST circular में सुधार हुआ है और जमीनी स्तर कार्य किया गया है।

सुधार के लिए सूची जारी

बता दें कि इस सर्वेक्षण के लिए deloitte ने वर्ष 2024 में कई क्षेत्रों में सुधार के लिए सूची जारी की थी इसी सूची के अनुसार जांच प्रक्रिया को सुधारना, निर्यात, कार्यशील पूंजी को कम करने के लिए सूची जारी की थी। साथ ही बताया गया कि GST के उद्देश्य को पूरा करने के लिए, डेटा एकत्र करने के लिए AI का प्रयोग करना शामिल है।

Also Read: भारत के निर्यात में 8% की वृद्धि, चावल का अहम योगदान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।