भारत के निर्यात में 8% की वृद्धि, Rice का अहम योगदान

Summary :

भारत विश्व की चौथी तेजी से बनने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है साथ ही भारत के निर्यात में तेजी दर्ज की गई है। बता दें कि वर्ष 2025 के अप्रैल और मई महिने में निर्यात लगभग 8 प्रतिशत बढ़ा है और इसी बढ़त के साथ यह 4.16 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इन निर्यात में चावल, फलों और सब्जियों के निर्यात का अहम योगदान रहा है। Rice का निर्यात चावल की किस्मों में बासमती और गैर बासमती चावलों के निर्यात में तेजी देखी गई है। बता दें कि वर्ष 2025-26 में के अप्रैल और मई महीने में चावल का…

भारत विश्व की चौथी तेजी से बनने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है साथ ही भारत के निर्यात में तेजी दर्ज की गई है। बता दें कि वर्ष 2025 के अप्रैल और मई महिने में निर्यात लगभग 8 प्रतिशत बढ़ा है और इसी बढ़त के साथ यह 4.16 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इन निर्यात में चावल, फलों और सब्जियों के निर्यात का अहम योगदान रहा है।

Rice का निर्यात

चावल की किस्मों में बासमती और गैर बासमती चावलों के निर्यात में तेजी देखी गई है। बता दें कि वर्ष 2025-26 में के अप्रैल और मई महीने में चावल का निर्यात लगभग 4.7 प्रतिशत तक बढ़ा है और इसी बढ़त के साथ यह 2.04 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। बता दें कि पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में चावल का निर्यात 12.47 डॉलर तक ही था।

बासमती Rice निर्यात

इसके साथ ही उर्वरक और कटे व पॉलिश किए गए हीरे जैसे अन्य क्षेत्रों पर भी कुछ प्रभाव देखने को मिल सकता है, लेकिन बासमती चावल क्षेत्र की तुलना में इसका प्रभाव कम रहने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2025 में भारत के बासमती चावल निर्यात में ईरान और इजराइल की हिस्सेदारी लगभग 14 प्रतिशत है, और मौजूदा तनाव के कारण इस पर सीमित प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही मध्य पूर्व, अमेरिका और यूरोप के अन्य देशों को निर्यात करने की भारत की क्षमता मांग जोखिम को कम करती है।

पोल्ट्री उत्पादों का निर्यात

बता दें कि भारत एक दशक से चावल का सबसे बड़ा निर्यातक है और माना जा रहा है कि वैश्विक चावल के व्यापार में भारत एक बार फिर अपना नाम कायम रखेगा। साथ ही मानसून की बारिश में फसलों का बढ़ना और चावल के उत्पादन से लेकर निर्यात तक वृद्धि होने की संभावना है। पोल्ट्री उत्पादों का निर्यात भी तेजी से आगे बढ़ रहा है यह निर्यात 16 प्रतिशत से बढ़कर 0.81 बिलियन डॉलर हो गया है। इसके साथ ही सब्जियों का निर्यात में भी 16% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।