सैन फ्रांसिस्को : लग्जरी गैजेट बनाने वाली कंपनी एप्पल चिप के मामले में आत्मनिर्भर बनने के लिये इंटेल मोडेम चिप इकाई खरीदने के लिये बातचीत कर रही है। वाल स्ट्रीट जर्नल ने सोमवार को इसकी खबर दी। जर्नल ने मामले से जुड़े अज्ञात लोगों के हवाले से कहा कि यह सौदा इंटेल के पेटेंट समेत उसकी चिप इकाई के कर्मचारियों का होगा और यह अरबों डॉलर का सौदा हो सकता है।
एप्पल पिछले कुछ समय से क्वालकॉम पर अपनी निर्भरता कम करने तथा स्मार्टफोन की क्षमता बढ़ाने के लिये मोबाइल चिप इकाई में निवेश कर रही है। इंटेल ने भी इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह स्मार्टफोन के चिप के मामले में प्रतिस्पर्धा से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



