Investment Tips: शेयर बाजार में निवेश करने से पहले हर कोई हिचकिचाता है। बाजार के जोखिम से बचते हुए FD से बेहतर रिटर्न की चाह रखते हैं, तो महिंद्रा मैनुलाइफ का नया फंड आपके बहुत काम आएगा। यह अकेला फंड ही आपको शेयर, बॉन्ड और सोने-चांदी का फायदा दिला सकता है। इसमें जोखिम कम और रिटर्न एफडी से ज्यादा मिलने की संभावना है।
Highlights
- महिंद्रा मैनुलाइफ ने मल्टी एसेट फंड किया पेश
- 4 विकल्पों में एकसाथ लगाता है पैसे
- इक्विटी के साथ डेट और गोल्ड का भी रिटर्न
शेयर, बॉन्ड, सोना-चांदी निवेश पर मिलेगा फायदा
शेय बाजार में पैसे लगाने पर हर कोई हिचकिचाता है और उससे होने जोखिम से डर लगता है। FD से ज्यादा रिटर्न पाने की इच्छा भी है, तो हम आपको दोनों का ही समाधान उपलब्ध कराते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए महिंद्रा मैनुलाइफ ने मल्टी एसेट फंड पेश किया है, जो इक्विटी, डेट और गोल्ड/सिल्वर ETF यूनिट्स में एकसाथ निवेश करता है। इस फंड में निवेश की शुरुआत 20 फरवरी से हो चुकी है और 5 मार्च तक खुदरा निवेशक इसमें पैसे लगा सकते हैं। खास बात ये है कि इस फंड में LTCG के तहत टैक्स छूट भी मिलेगी।
दरअसल, महिंद्रा मैनुलाइफ म्यूचुअल फंड ने विविध एसेट क्लास (इक्विटी, डेट और गोल्ड/सिल्वर ईटीएफ यूनिट्स) में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों के लिए मल्टी एसेट एलोकेशन फंड लॉन्च किया है। यह NFO 20 फरवरी को खुल चुका है और 5 मार्च को बंद हो जाएगा। बाद में 15 मार्च, 2024 से निरंतर बिक्री और पुनर्खरीद के लिए फिर से खुल जाएगा।
बाजार के उतार-चढ़ाव को करेगा बैलेंस
बाजार की बदलती गतिशीलता के आधार पर फंड प्रबंधकों द्वारा एसेट अलोकेशन को नियमित रूप से रीबैलेंस किया जाएगा। इस डाईवर्सिफाइड पोर्टफोलियो का उद्देश्य निश्चित आय की स्थिरता, इक्विटी की विकास क्षमता और निवेशकों को इंडेक्सेशन के लाभ के साथ लंबे समय में पूंजीगत लाभ कर (LGCT) का फायदा दिलाना है। यानी इसके रिटर्न पर लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स का लाभ मिलेगा, जो एक साल में 1 लाख रुपये तक के रिटर्न पर शून्य टैक्स का फायदा दिलाता है।
हर निवेशक के लिए फायदेमंद
महिंद्रा मैनुलाइफ इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के MD और CEO एंथनी हेरेडिया ने जानकारी देते हुए कहा, हम अपने मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह ऐसा उत्पाद है जो हर निवेशक के पोर्टफोलियो में फिट हो सकता है। बाज़ार हमेशा चुनौतियों के साथ-साथ अवसर भी पेश करेगा और सोच-समझकर एसेट्स क्लास के बीच किया गया निवेश अच्छा रिटर्न भी दिया जाएगा। यह फंड निवेशकों को इक्विटी, डेट और गोल्ड/सिल्वर ईटीएफ सहित एक उत्पाद के भीतर कई एसेट क्लास तक पहुंचने का अवसर देता है।
SIP का भी मिलेगा विकल्प
इस स्कीम में एकमुश्त पैसा लगाने के साथ निवेशकों को SIP के जरिये भी निवेश करने का मौका मिलेगा। डेट और इक्विटी दोनों ही क्लास का फायदा एकसाथ दिलाने की वजह से यह निवेशकों के बीच तेजी से पॉपुलर होगी। एसेट अलोकेशन चलन में है, जिससे बाजार का स्तर कम महत्वपूर्ण हो गया है। जिनके पास अतिरिक्त नकदी है वे इन स्कीमों में एकमुश्त निवेश पर विचार कर सकते हैं, जबकि अन्य निवेशक SIP का विकल्प चुन सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






