नई दिल्ली : इंडियन ओवरसीज बैंक ने विभिन्न परिपक्वता अवधि वाले कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। नई दरें सोमवार से लागू होंगी। बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि बैंक ने एक दिन की परिपक्वता अवधि के लिये एमसीएलआर को छोड़कर शेष सभी अवधि के एमसीएलआर में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह वृद्धि 10 सितंबर से लागू होगी। एक वर्ष की परिपक्वता अवधि के लिये एमसीएलआर को 8.65 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.70 प्रतिशत किया गया है।
इसी प्रकार दो और तीन वर्ष की अवधि के लिये एमसीएलआर को क्रमश: 0.05 प्रतिशत बढ़ाकर 8.80 प्रतिशत और 8.90 प्रतिशत किया गया है। एक, तीन और छह महीने की अवधि के लिये नयी दरें 0.05 प्रतिशत बढ़कर 8.20 प्रतिशत, 8.40 प्रतिशत और 8.50 प्रतिशत होंगी। एक दिन की परिपक्वता अवधि वाले कर्ज की एमसीएलआर को 8.05 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है।
HDFC ने एफडी पर ब्याज दर बढ़ाई
इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक ने भी एमसीएलआर में वृद्धि की थी। एसबीआई ने एक वर्षीय परिपक्वता अवधि के लिये एमसीएलआर 0.20 प्रतिशत बढ़ाकर 8.45 प्रतिशत किया था। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और विजया बैंक ने भी दरें बढ़ाने की घोषणा की।


Download Android App
Download iOS App



