J&K : अनंतनाग में पुलिस ‌पिकेट पर हमला, लश्कर आतंकी ढेर

Summary :

NULL

कश्मीर के अनंतनाग जिले के अचबल में सुरक्षबलों ने बीती रात लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को मार गिराया। बता दें कि आतंकी पुलिस पिकेट पर हमला के दौरान ही मार गिराया गया जबकि, एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने अनंतनाग जिले के अचबाल स्थित पुलिस पिकेट पर शुक्रवार की देर रात हमला किया. हालांकि, सुरक्षाबलों ने हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लश्कर का एक आतंकी मारा गया और उससे हथियार भी बरामद किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ से की गई इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

बता दें मंगलवार को ही सोपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर ग्रेनेड से हमला था। इस हमले में दो जवान घायल हुए थे। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घाटी में बीते कुछ दिनों से आतंकियों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है और अब वह सीधा सुरक्षाबलों और उनके परिजनों को निशाना बना रहे हैं।
हालांकि, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर ली है। सोमवार सुबह घाटी में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया।

इस दौरान पुलवामा और शोपियां जिले के कुल 20 गांवों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षाबल यहां पर आतंकियों की तलाश में कोना-कोना छान रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान लोगों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी फयाज़ अहमद की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलवामा में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई थी। बनिहाल से बारामूला तक ट्रेन सर्विस को भी बंद किया गया था।

Desk Team