दिग्गज कम्पनी Apple, भारत में अपने प्रोडक्शन पर ध्यान दे रही है। एपल के एनालिस्ट ची कू की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में Iphone17 लॉन्च किया जाएगा। यह पूरी तरह मेक इन इंडिया (Make In India) होगा। इससे चीन को बड़ा झटका लगेगा क्योंकि, ऐसा पहली बार होगा जब Apple कम्पनी चीन से बाहर अपने आईफोन का Production करेगा।
विगत कुछ सालों में चीन के साथ अमेरिका के संबंधों में कड़वाहट आई है। वहीं बीते कुछ समय में भारत के मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग(mobile manufacturing) को बड़ा बूस्ट मिला है। माना जा रहा है कि इसका प्रमुख कारण भारत सरकार की पीएलआई(PLI sceme) स्कीम है।
apple company के इस निर्णय से चाइना को बड़ा झटका लगा है। Apple के भारत में आने से यहां बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं iphone17 का भारत में प्रोडक्शन होने से देश में इसकी कीमत भी अन्य देशों के मुकाबले काम होने की संभावना है।
चीन से इस समय कई कंपनियां पलायन कर रही हैं। ऐसे में apple कम्पनी के इस निर्णय से वहां बड़े संख्या में लोगों के हाथ से रोजगार भी चला जाएगा। वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में भारत में iphone 17 का प्रोडक्शन शुरू होने की संभावना है। साल 2025 में भारत में iphone17 लांच होने की सम्भावना है।


Download Android App
Download iOS App




