वित्त वर्ष 2020-21 के बजट भाषण के दौरान शुरुआती झटके के बाद घरेलू शेयर बाजार संभल गये और सीमित दायरे में चल रहे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले दिवस की तुलना में करीब 30 अंक की मजबूती के साथ 40,753.18 अंक पर खुला।
हालांकि बजट भाषण शुरू होते ही यह करीब 280 अंक गिरकर 40,444.48 अंक पर आ गया। बाद में इसने सुधार दर्ज की और गिरावट से उबरते हुए 44.31 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,767.80 अंक पर चल रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी शुरुआती गिरावट से उबरकर 12.25 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,974.35 अंक पर चल रहा था।
महाराष्ट्र के एक कॉलेज में पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करने पर लगाया बैन
शुक्रवार को सेंसेक्स 40,723.49 अंक और निफ्टी 11,962.10 अंक पर बंद हुआ था। बता दें कि अर्थव्यवस्था में जारी सुस्ती को देखते हुए इस साल के आम बजट से निवेशकों तथा कारोबार जगत को काफी उम्मीदें हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि इस बजट में आर्थिक वृद्धि को गति देने के अन्य उपायों की घोषणा हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



